प्रदेश में 2019 के बाद अभी तक नहीं हुई एचएएस व एलाइड की अधिसूचना जारी, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

सिविल सेवाओं की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कांगड़ा के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है।

ज्ञापन पत्र के माध्यम से युवाओं ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से एचएएस और अलाइड सेवा परीक्षा के लिए जल्द से जल्द अधिसूचना जारी करवाने की मांग की है।

एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए अजय, मोहित, अभिषेक, तनवी, मनु, मनीषा, सौरभ और वैशाली ने बताया कि हर वर्ष एचएएस परीक्षा के लिए आयोग दिसंबर माह‌ के अंत तक अधिसूचना जारी कर देता था। लेकिन इस बार मई महीना आधा बीत जाने पर भी परीक्षाओं के लिए अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

इसके अलावा अलाइड सेवा की 2019-20 के बाद कोई परीक्षा नहीं ली गई है। इसके अलावा नायब तहसीलदार के विभिन्न पदों को भरने के लिए 2021 में अधिसूचना जारी की गई थी। इसकी तारीखों को भी आगे से आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले लंबे समय से तैयारी करने वाले युवाओं में इस तरह की देरी से दबाव और तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, कई युवा प्रदेश सरकार की इस देरी के कारण परीक्षाओं के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु की सीमा भी पार करने के कगार पर हैं।

उन्होंने कहा कि अगर धर्मशाला में तैयारियां कर रहे युवाओं की ही बात की जाए तो यहां सैंकड़ों युवक व युवतियां अन्य जिलों से आकर रह रहे हैं। यहां आकर इस तरह के प्रशासनिक पदों के लिए कर रहे हैं। युवा तैयारी तो कर रहे हैं, लेकिन अवसर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उनका मनोबल टूट रहा है।

उन्होंने राज्यपाल से गुहार लगाई है कि इन परीक्षाओं के लिए जल्द से जल्द अधिसूचना जारी करवाकर युवाओं को राहत दिलवाई जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...