बैजनाथ मंदिर में नहीं आयोजित होगा शिवरात्रि कार्यक्रम, अब यहां पर लगेगा मेला, इस वजह से बदली जगह

--Advertisement--

शिवरात्रि मेला इस बार इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा, चौबीन चौक से स्टेडियम तक लोगों की सुविधा के लिए शटल बस सेवा चलाई जाएगी, मंदिर की पार्किंग में किसी को भी दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी।

बैजनाथ – आशुतोष 

बैजनाथ में हर साल शिवरात्रि का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस बार यह महोत्सव बैजनाथ मंदिर परिसर में नहीं, बल्कि इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा। बता दे कि एसडीएम कार्यालय बैजनाथ में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई है। इसमें फैसला लिया कि इस बार मेला मंदिर की पार्किंग और उपमंडलीय अस्पताल के बाहर न होकर इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

शिवरात्रि का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 26 फरवरी से 2 मार्च तक होगा। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने की। इस दौरान विधायक किशोरी लाल भी मौजूद रहे। पिछले कुछ दिनों से मेले के आयोजन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था। अधिकांश लोगों और प्रशासन के सुझाव के बाद मेले के स्थान को बदलने का फैसला लिया गया है।

बैजनाथ शिवरात्रि मेले की तैयारियां पूरी

मेले के दौरान खेल प्रतियोगिताएं, मंदिर में हवन, शोभायात्रा और अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों को तैनात कर दिया गया है। पहले दिन मंदिर में भजन संध्या होगी, जबकि अगले तीन दिन इंदिरा गांधी स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विधायक किशोरी लाल ने बताया कि समय और स्थान की जरूरत को देखते हुए इस बार मेले को स्टेडियम में आयोजित करने का फैसला लिया गया है। हालांकि, पहले मेले का आयोजन मंदिर के पास होता था। पुरातत्व विभाग द्वारा मंदिर के अधिग्रहण के कारण वहां जगह कम हो गई है। इस बार हवन और बाहर से आने वाले देवालयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

एसडीएम देवी चंद ठाकुर के बोल

एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि सभी के सहयोग से मेले का सफल आयोजन किया जाएगा। मेले के दौरान चौबीन चौक से स्टेडियम तक शटल बस सेवा चलाई जाएगी, ताकि लोगों को आने- जाने में आसानी हो। साथ ही, मंदिर की पार्किंग में किसी को भी दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...