बेटे के बाद अब बुजुर्ग मां भी नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार, घर से चिट्टा-चरस और हजाराें की नकदी बरामद

--Advertisement--

कांगड़ा – राजीव जसवाल

जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के सीआईए स्टाफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को कांगड़ा मंदिर रेलवे स्टेशन के पास एक घर में छापा मारकर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए। इस कार्रवाई में एक 70 वर्षीय महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

डीएसपी अंकित शर्मा के बोल 

डीएसपी अंकित शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सकोट गांव में नशीले पदार्थों का कारोबार हो रहा है। इस पर सीआईए टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कांगड़ा मंदिर रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित एक रिहायशी घर पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान घर से 50.42 ग्राम चरस और 15.84 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। इसके अलावा मौके से 78,000 रुपए की नकदी भी जब्त की गई, जो नशा बेचकर कमाई गई हो सकती है।

इस संदर्भ में पुलिस ने मकान मालकिन आशा कुमारी (70) पत्नी सुरेंद्र और सुमन (40) पत्नी संग्राम सिंह निवासी गांव सकाेट के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20, 21, 29-61-85 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

डीएसपी शर्मा ने यह भी खुलासा किया कि आरोपी आशा कुमारी का बेटा पवन कुमार पहले से ही नशे के एक मामले में जेल में बंद है और उसकी संपत्ति को भी पुलिस द्वारा अटैच किया जा चुका है। इससे यह स्पष्ट होता है कि परिवार लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...