बीबीएमबी नहर में दो युवकों के डूबने की आशंका, गोताखोर तलाश में जुटे

--Advertisement--

लापता युवकों की गोताखोर तलाश कर रहे हैं, लेकिन दोनों का फिलहाल कोई सुराग नहीं लग पाया है।

मंडी – अजय सूर्या

बीबीएमबी नहर में बग्गी और चार नंबर पर दो युवकों के नहर में डूबने की आशंका है। दोनों ही मामले अलग-अलग है, लेकिन नहर एक है। लापता युवकों की गोताखोर तलाश कर रहे हैं, लेकिन दोनों का फिलहाल कोई सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी के अनुसार बग्गी के पास गुरुवार रात पांव फिसलने से 27 वर्षीय शुभम पुत्र भूप सिंह निवासी खियुरी बीबीएमबी नहर में गिर गया। नहर में गिरने के बाद कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लापता युवक की तलाश की जा रही है। युवक के पिता ने पुलिस में अपने बेटे के नहर में गिर जाने से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

नलसर पंचायत उप प्रधान विनोद कुमार ठाकुर के बोल 

नलसर पंचायत के उप प्रधान विनोद कुमार ठाकुर बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे युवक को उसके किसी दोस्त ने घर के समीप छोड़ा, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।

डीएसपी मुख्यालय देवराज के बोल 

डीएसपी मुख्यालय देवराज ने बताया कि युवक के नहर में गिरने की सूचना मिली है। इस पर कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। उधर, बग्गी की बीबीएमबी नहर नंबर चार के पास भी दान गांव के एक युवक ललित के लापता होने की सूचना है।

पुलिस, स्थानीय लोग और गोताखोर दोनों युवकों की तलाश में जुटे हैं। लापता युवक के साथ रहे युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाना तलब किया है। घटना 3 अप्रैल की बताई जा रही है। परिजनों ने इस संबंध में धनोटू पुलिस थाना में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...