बीपीएल चयन की आय सीमा बढाये सरकार, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

--Advertisement--

बीपीएल चयन की आय सीमा बढाये सरकार, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

चम्बा – भूषण गुरुंग

बीपीएल चयन को लेकर सर्वे और आवेदन चले हैं। जिसकी तारीख तीस अप्रैल तक निर्धारित की गई है। नई गाइडलाइनों के अनुसार बीपीएल से परिवार तो कट जायेंगे परंतु नये डालने की शर्तों के अनुसार परिवार की पचास हजार की सालाना आय होनी चाहिये।

इसमें समस्या यह है कि बिना बीपीएल के पचास हजार का प्रमाण पत्र बनता ही नहीं है। इसको लेकर लोग लोक मित्र केंद्र, तहसील और कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं, जिसमें समय और धन की बर्बादी हो रही है, उसके बाद भी प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं।

मनोज कुमार मनु ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

इसी मांग को लेकर करियां वार्ड के जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु ने उपायुक्त चम्बा के माध्यम से मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार सुखविंद्र सिंह सुखु को एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होने ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की है कि सरकार बीपाएल के चयन हेतु परिवार की आय सीमा बढ़ाए।

या फिर तहसीलदार को जायज परिवारों के प्रमाण पत्र बनाने हेतु निर्देशित किया जाये। ताकि गरीब लोगों को दर दर न भटकना पड़े, क्योंकि आज भी जायज लोग हैं जो बीपीएल में शामिल होने जरूरी हैं, परंतु पचास हजार आय प्रमाण पत्र न बन पाने की स्थिति में उनको शामिल नहीं किया जा सकता।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...