बिना भेदभाव के विकास ही सर्वोच्च प्राथमिकता: पाल वर्मा

--Advertisement--

Image

मंडी, 01 फरवरी :

जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सभी वार्डों का सर्वांगीण व समान विकास करना है।विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के पूर्ण किए जाएंगे और जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।

पाल वर्मा सोमवार को जिला परिषद कार्यालय सभागार भ्यूली में आयोजित नवगठित जिला परिषद मंडी की पहली बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल सहित सभी जिला परिषद सदस्य और अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल मौजूद थे ।

पाल वर्मा ने सभी सदस्यों से जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने व प्रगति पथ पर आगे ले जाने में सहयोग की अपील की।

इस मौके अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए समन्वित प्रयासों पर बल दिया।

इससे पहले जिला पंचायत अधिकारी हरि सिंह ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का औपचारिक परिचय करवाते हुए स्वागत किया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...