बर्निंग ट्रेन बनी चलती कार, आग की लपटों के बीच चालक, फिर क्या हुआ?

--Advertisement--

Image

बताया जा रहा है कि कार की वायरिंग में शॉट सर्किट होने के कारण आग लगी। यह कार शरगांव निवासी कुलदीप की है, जिसे वह स्वयं चला रहा था। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन, कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। 

ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपुल से सनौरा की ओर जा रही एक नैनो कार आग लगने से जलकर राख हो गई। घटना शनिवार शाम की है। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार शाम करीब पौने सात बजे एक नैनो कार गिरिपुल से सनौरा की तरफ जा रही थी। नेरी गांव के समीप पहुंचते ही चलती कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार की वायरिंग में शॉट सर्किट होने के कारण आग लगी।

यह कार शरगांव निवासी कुलदीप की है, जिसे वह स्वयं चला रहा था। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन, कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। उधर, यशवंतनगर चौकी प्रभारी चेतन चौहान के नेतृत्व में पुलिस दल ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आने-जाने वाली गाड़ियों को रोका और लोगों की सहायता से इस कार में रखा सारा सामान सुरक्षित बाहर निकाला। आग लगने के तुरंत बाद चालक सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा। राजगढ़ पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...