फतेहपुर को भाजपा सरकार ने दी मात्र कोरी घोषणाएं- भवानी सिंह पठानियां

--Advertisement--

Image

फतेहपुर के विकास मे स्वर्गीय सुजान सिंह पठानियां का विशेष योगदान- भवानी सिंह पठानियां

फतेहपुर- अनिल शर्मा

फतेहपुर के चुनावी रण में बीजेपी खेमे में अपने धुआंधार प्रचार से कोहराम मचाने वाले फतेहपुर कांग्रेस के प्रत्याशी भवानी सिंह पठानियां ने महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को चुनाव का मुख्य मुद्दा बनाकर बीजेपी के होश फाख्ता कर रखे हैं। फतेहपुर उपचुनाव की चौसर पर भवानी के मोहरे दिन-ब-दिन चुनाव प्रचार में हावी-प्रभावी होते हुए अक्रामक मुद्रा में हैं।

आज फतेहपुर में चुनाव प्रचार के दौरान भवानी ने बीजेपी सरकार को रडार पर लेते हुए कहा कि फतेहपुर के विकास मे स्वर्गीय सुजानसिंह पठानियां विशेष योगदान रहा है । भाजपा ने फतेहपुर को दी तो मात्र कोरी घोषनाएं ।उन्होने कहा कि सरकार के मुखिया कामों की झड़ी की बात कर रहे हैं लेकिन यथार्थ की जमीन पर हकीकत यह है कि फतेहपुर के गांव अभी भी पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए लगातार चीख-चिल्ला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब उपचुनाव की बेला पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कह रहे हैं कि आने वाले साल में फतेहपुर का विकास करवाएंगे लेकिन फतेहपुर की जनता पूछ रही है कि पिछले 4 साल में केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार थी तो क्या इन चार सालों में फतेहपुर के विकास के लिए किसने मना किया था। जनता को स्पष्ट करें। इस मौका पर उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डा० राजेश शर्मा भी साथ रहे ।

भवानी सिंह पठानियां ने कहा कि आम आदमी के पेट पर रोज लात मार रही महंगाई के बीच अब आम आदमी के लिए दवाई भी जहर बनने लगी है। उन्होंने खुलासा किया कि देशभर में चल रहे उपचुनावों के बीच बीजेपी ने अब आम आदमी की सेहत पर डाका डालने का इंतजाम किया है।

उन्होंने कहा कि जहां देशभर में उपचुनावों की गहमागहमी के बीच रोटी-रोजी के लिए जी तोड़ प्रयास कर रही जनता पर खाने की वस्तुएँ, सब्जियों, गैस सलेण्डर व तेल के साथ साथ दवाईयों को महंगा करके एक और गाज गिराई है। उन्होंने कहा कि एक रपोट के मुताबिक देश भर में जीवन रक्षक दवाईयां 25 से 30 फीसदी तक महंगी कर दी गई हैं। यानि की अब गरीब के लिए दवाई खरीदना भी मुश्किल हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...