बगस्याड में जीप में तस्करी कर ले जाए जा रहे देवदार के 31 स्लीपर बरामद, तीन गिरफ्तार

--Advertisement--

जंजैहली से चैलचौक की तरफ एक जीप एचपी 30 ए 1649 को जब विभाग की टीम ने तलाशी के लिए रोका तो जीप में 31 नग देवदार के बरामद हुए।

मंडी – अजय सूर्या

सुकेत के बाद नाचन वन मंडल में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक जीप में अवैध रूप में तस्करी कर ले जाए जा रहे देवदार के 31 स्लीपर बरामद किए हैं। वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी और तस्करी में प्रयोग की गई जीप को कब्जे में लेकर जीप मालिक समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। वन विभाग ने पुलिस में मामला दर्ज कर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार वन विभाग नाचन की टीम ने वन खंड बगस्याड के समीप सड़क किनारे शिव मंदिर के पास शनिवार सुबह नाका लगाया था। इस दौरान जंजैहली से चैलचौक की तरफ एक जीप एचपी 30 ए 1649 को जब विभाग की टीम ने तलाशी के लिए रोका तो जीप में 31 नग देवदार के बरामद हुए।

वन विभाग की टीम ने जब चालक से लकड़ी का परमिट मांगा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जीप को जीप का मालिक चला रहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी और जीप को कब्जे में ले लिया और तीनों आरोपियों देश राज पुत्र नागु राम निवासी सरन तहसील निहरी, जीप चालक व मालिक विवेक कुमार पुत्र मान सिंह निवासी जोहड़ और निशु पुत्र सुभाष निवासी नेहरा गाड़ा गुशैन को गिरफ्तारकिर लिया।

पकड़ी गई देवदार की लकड़ी की कीमत 2 लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों ने यह भी खुलासा किया है कि यह लकड़ी उन्होंने मगरू गला में किसी व्यक्ति से 60 हजार रुपये में खरीदी है। अब वन विभाग और पुलिस लकड़ी तस्कर गिरोह का का पर्दाफाश करने में जुट गए हैं।

डीएफओ नाचन एसएस कश्यप के बोल

डीएफओ नाचन एसएस कश्यप ने देवदार की लकड़ी की अवैध खेप पकड़ने की पुष्टि की है। डीएफओ एसएस कश्यप ने बताया कि विभाग मामले की छानबीन कर रहा है। उन्होंने कहा कि कहां अवैध कटान किया गया है इसकी पड़ताल जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...