फोरलेन योजना के तहत हो रहे भूमि अधिग्रहण पर अन्यायपूर्ण अवार्ड देने के खिलाफ अब स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी उतरे मैदान में।

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रस्तावित फोरलेन योजना के तहत हो रहे भूमि अधिग्रहण पर अन्यायपूर्ण अवार्ड देने के खिलाफ अब स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी उतर आए हैं। नूरपुर क्षेत्र के तहत आती पुन्दर, खेल,भड़वार,नागनी आदि पंचायत प्रधानों की भड़वार में आयोजित संयुक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि उनकी पंचायतें उक्त परियोजना पर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए एनएचएआई को जरूरी एनओसी पत्र जारी नही करेगी।

फोरलेन संघर्ष समिति के अंकुश शर्मा ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों का फोरलेन प्रभावितों के हितों के साथ खड़े होने का स्वागत किया।इन प्रभावितों की माने तो जब चार वर्ष पहले फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी तो उन्हें लगा कि पर्यटन,विकास और सामरिक दृष्टिकोण से इस फोरलेन का निर्माण बहुत जरूरी है और सभी प्रभावित सरकार के साथ खड़े दिखे और किसी ने भी कोई विरोध नहीं किया।

लेकिन आज जब अधिग्रहित की गई भूमि का जो मुआवजा सरकार द्वारा अवार्ड किया जा रहा है, उसमें तो सरकार ने किसानों की कमर ही तोड़ कर रख दी।प्रभावित अंकुश शर्मा ने कहा कि सरकार इन प्रभावितों का दर्द समझे और उन्हें इतना मुआवजा दें जिससे इन चार हजार परिवारों का पुनर्वास सम्भव हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...