फतेहपुर, इंदोरा मंड क्षेत्र के लोगों को चेतावनी जारी, पौंग डैम से फिर छोड़ा जाएगा पानी

--Advertisement--

Image

पौंग डैम से ब्यास नदी में आज फिर हजारों क्यूसिक पानी छोड़ा जाएगा, जिससे फतेहपुर व इंदौरा के मंड क्षेत्र प्रभावित होंगे। इस बारे प्रशासन द्वारा एक चेतावनी जारी की गई है। इस संदर्भ में एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम ने बताया कि उक्त विषय के बाबत एक विभागीय सूचना प्राप्त हुई है, जिसमें पानी छोड़े जाने से मंड क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने बारे जनसाधारण को सावधानी बरतने व सचेत रहने वाली हिदायत दी गई है।

सायं 6 बजे से छोड़ा जाएगा पानी

उन्होंने बताया कि आज सायं 6 बजे से कल सुबह 10 बजे तक ब्यास नदी में पानी छोड़ा जाएगा। उन्होंने जन साधारण को नदी की तरफ न जाने व सचेत रहने हेतु संबंधित पंचायतों व राजस्व कर्मचारियों को अपनी-अपनी पंचायत के लोगों को इस चेतावनी बारे बताने के निर्देश दे दिए हैं। बता दें कि गत 2 दिनों से ब्यास नदी में अधिक पानी छोड़े जाने से आम जन-जीवन प्रभावित हुआ है, वहीं अब पुन: मंड क्षेत्र हेतु पानी छोड़े जाने बारे अलर्ट कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...