प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय: अनुबंध पर नियुक्त शिक्षकों के तबादले करने पर रोक

--Advertisement--

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अभी सिर्फ रिक्त पदों को भरने के लिए तबादले किए जाएंगे।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अनुबंध पर नियुक्त शिक्षकों के तबादले करने पर रोक लगा दी गई है। अनुबंध नीति में छूट होने के प्रावधान के बावजूद ऐसे शिक्षकों के तबादले नहीं करने का फैसला लिया है। प्रदेश में अनुबंध अवधि दो वर्ष है। ऐसे में इन शिक्षकों को तबादले करवाने के लिए नियमित होने का इंतजार करना पड़ेगा।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश सरकार ने नियमित शिक्षकों के भी किसी स्कूल में दो साल से कम सेवाकाल से पहले तबादले नहीं करने का फैसला लिया है। रिक्त पदों की जगह और आपसी तबादले भी इस आधार पर नहीं होंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को पत्र जारी कर शिक्षकों के तबादले करते समय इन विषयों का विशेष तौर पर ध्यान देने के लिए कहा गया है।
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अभी सिर्फ रिक्त पदों को भरने के लिए तबादले किए जाएंगे। ऐसे शिक्षकों को ही स्थानांतरित किया जाएगा, जिनका सेवाकाल किसी स्कूल में दो साल से अधिक हो गया हो।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...