प्राइमरी शिक्षक पर छात्र को बेरहमी से पीटने के आरोप, पुलिस में पहुंचा मामला

--Advertisement--

प्राइमरी शिक्षक पर छात्र को बेरहमी से पीटने के आरोप, पुलिस में पहुंचा मामला

नाहन – नरेश कुमार राधे

विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला मोगीनंद के शिक्षक पर पांचवी कक्षा के 10 वर्षीय छात्र को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। मामला, कालाअंब पुलिस तक पहुंच गया है।

मोगीनंद के रहने वाले गुरमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पांचवी कक्षा का छात्र है। पाठशाला में शिक्षक अकरम द्वारा वीरवार को बेटे की बेरहमी से पिटाई की गई। उन्होंने इस मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

परिजनों का कहना है कि बेटे से ईंट गिर गई थी। इसके बाद ही शिक्षक द्वारा बच्चे को डांटने के साथ-साथ थप्पड़ मारे गए थे। पिता गुरमीत सिंह ने कहा कि वो बेटे के घर लौटते ही सीधे कालाअंब थाना पहुंच गए। इसके बाद बच्चे को मेडिकल के लिए नाहन भेजा गया। उन्होंने कहा कि वो करीब पांच घंटे से बच्चे के मेडिकल के लिए परेशान होते रहे।

इसी बीच कालाअंब पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक मेडिकल की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, बताया ये भी जा रहा है कि पुलिस ने शिक्षक को भी तलब कर लिया था। इसी बीच स्कूल के एचटी से भी बात करने की कोशिश की गई, लेकिन बार-बार प्रयास करने पर फोन रिसीव नहीं किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...