धर्मशाला में भाजपा का हर बूथ मजबूत, सुधीर शर्मा के विजन के कायल हुए लोग

--Advertisement--

मंडल अध्यक्ष विशाल नैहरिया बोले-भाजपा प्रत्याशी को बड़े मार्जिन से जिताने में जुटा युवा-महिला मोर्चा

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क

लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों को भाजपा एकजुट होकर लड़ेगी और पार्टी प्रत्याशी सुधीर शर्मा को रिकाॅर्ड मतों से विजय दिलाएगी। यह बात बात धर्मशाला मंडल के अध्यक्ष डाॅ. विशाल नैहरिया ने जारी प्रैस बयान में कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी और पदाधिकारी दिन-रात एक-एक बूथ पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान भाजपा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। लोग स्थानीय भाजपा नेता सुधीर शर्मा और पीएम मोदी के विजन के कायल हैं। इसलिए इस बार धर्मशाला के हर बूथ से भाजपा को लीड मिलेगी।

धर्मशाला देश का पहला ऐसा विधानसभा क्षेत्र बनकर उभरेगा, जिसके हर बूथ से भाजपा को रिकाॅर्ड लीड मिलेगी और सुधीर शर्मा बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करेंगे।

धर्मशाला कांग्रेस को नहीं मिल रहा प्रत्याशी : सचिन शर्मा

भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास चुनाव लडऩे के काबिल कोई नेता ही नहीं है, इसलिए इतने दिन के बाद भी धर्मशाला से किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा कि जिस पार्टी के पास चुनाव में उतारने के लिए बेहतर नेता नहीं है, वो क्षेत्र का विकास कैसे करवाएंगे।

सचिन शर्मा ने हैरानी जाहिर करते हुए कहा कि कांगड़ा-चम्बा लोकसभा की 17 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को कोई ही प्रत्याशी नहीं मिला और फिर से पैराशूटी नेता को कांगड़ा-चम्बा के लोगों पर थोप दिया।

सचिन शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनावों में तो कांग्रेस झूठी गारंटियां देकर सत्तासीन हो गई, लेकिन यही गारंटियां उसे सत्तीविहीन भी करेंगी। जिला कांगड़ा के हर बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को लीड मिलेगी।

कांग्रेस से हिसाब चुकता करने को तैयार नारी शक्ति : रंजू

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रंजू रस्तोगी ने कहा कि धर्मशाला में भाजपा का हर बूथ मजबूत है। सत्ता हथियाने के लिए कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 1500 का प्रलोभन देकर तो ठग लिया पर अब लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में किस मुंह से वोट मांगेंगे।

नारी शक्ति से कांग्रेस ने जो छल किया है, प्रदेश की महिलाएं आने वाले चुनावों में ऐसा सबक सिखाएंगी कि कांग्रेस कभी दोबारा झूठ गारंटी देने से पहले दस बार सोचेगी।

उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने-अपने बूथ पर डटी हुई है और भाजपा प्रत्याशी की जीत तय है। धर्मशाला कांग्रेस का कोई कैंडीडेट होगा भी तो उसकी जमानत जब्त होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...