प्रदेश में चुनावों से पहले कांग्रेस ने मानी हार, हिमाचल में बदलेगा रिवाज

--Advertisement--

Image

शिमला, 22 सितंबर – नितिश पठानियां

प्रदेश के दोनों बड़े सियासी दल भाजपा व कांग्रेस विधानसभा चुनावों में जीत का दावा कर रहें हैं। कांग्रेस भाजपा के कार्यकाल के पांच सालों की नाकामियों को लेकर जनता के बीच जा रही है तो दूसरी तरफ भाजपा रिवाज बदलने की बात कर रही है।

भाजपा के हिमाचल चुनाव सह प्रभारी देविंदर सिंह राणा ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि हिमाचल में इस बार रिवाज बदलेगा यह तय है।

भाजपा के पास दृढ़ नेतृत्व और मजबूत संगठन है, जिसके बल पर भाजपा की सरकार रिपीट करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले हार स्वीकार कर ली है। इस बात को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मान लिया है कि कांग्रेस का तंत्र इतना मज़बूत नहीं है कि भाजपा को हरा सके।

कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं है। जिससे उनकी सरकार बने। प्रतिभा सिंह कांग्रेस की अनुभवी नेता है, उनका लम्बा सियासी तजुर्बा है, जिसके बाद उनका बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस की हार स्वीकार की है।
देश में मोदी का विशाल नेतृत्व है। भारत विश्वगुरु बनने की और बड़ रहा है। दूसरी और कांग्रेस नेताओं में कोई मजबूत नेतृत्व नहीं है। कांग्रेस नेता केवल अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। प्रदेश में जयराम का ईमानदार नेतृत्व है जिससे लोग काफी खुश है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...