चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान का आवास घेरने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई घायल

--Advertisement--

Image

पंजाब – भूपेंद्र सिंह राजू

भाजपा ने भगवंत मान सरकार को घेरने के लिए मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच करने वाले भाजपा समर्थकों पर चंडीगढ़ पुलिस ने पानी की बौछारें कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ता को चोट लगने की भी सूचना है। गुुरुवार सुबह भाजपा नेताओं ने पहले से योजना के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास को घेरने के लिए भाजपा मुख्यालय सेक्टर 37 से कूच किया।

भाजपा नेता और अन्य कार्यकर्ता जैसे ही मुख्यमंत्री आवास के नजदीक पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा नेता आगे बढऩे की जिद पर अड़े रहे। भाजपा नेताओं को रोकने के लिए पुलिस को पानी की बौछारें छोडऩी पड़ी।

पुलिस द्वारा पानी की बौछारें छोडऩे के बाद भी भाजपा कार्यकर्ता नहीं माने और कई कार्यकर्ता वहां लगाए गए बेरिकेट्स के ऊपर चढ़ गए। इस दौरान पुलिस व भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच बहस हो गई। पुलिस ने भाजपा नेताओं को खदेडऩे के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...