प्रदेश में चरमराई क़ानून व्यवस्था, नालागढ़ के दोहरे हत्याकांड से दहशत में लोग

--Advertisement--

प्रदेश में चरमराई क़ानून व्यवस्था, नालागढ़ के दोहरे हत्याकांड से दहशत में लोग, बीबीएन की कानून व्यवस्था बिगड़ी: पूर्व विधायक बद्दी परमजीत पम्मी और नालागढ़ पूर्व विधायक लखविंदर सिंह राणा

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में रोंगटे खडे़ कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां दो सगे भाईयों की तलवार से हमला कर नृशंस हत्या की गई है। वीरवार शाम नालागढ़ में दरगाह के नजदीक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल पूर्व बीवीएन विधायको ने सवाल उठाए और कहा की मात्र 8 महीनों में ही सरकार की व्यवस्था फेल हुई है, और कानून व्यवस्था चरमरा गई है।

हिमाचल की जनता सुरक्षित नहीं है। आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं छेड़खानी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। यह हमारी भाजपा सरकार में नहीं हुआ लेकिन आज जैसे ही कांग्रेस की सरकार हिमाचल में आई तो कानून की धजिया उड़ते हुए सामने दिख रही हैं।

उन्होंने प्रदेश में चरमराई हुई कानून व्यवस्था पर हिमाचल सरकार जिम्मेदार ठहराया है। चंबा के मनोहर हत्याकांड के बाद प्रदेश को दहलाने वाला एक और हत्याकांड नालागढ़ में पेश आया है। दो युवकों को तलवार से काट कर मौत के घाट उतार दिया गया है। प्रदेश की सीमाओं पर बाहर के प्रदेशों से हत्यारे आकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। आज बद्दी नालागढ़ बरोटीवाला औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण बाहर से आने वालों पर नजर रखने के पुलिस विभाग कुछ नही कर पा रही है या सरकार का दबाब पुलिस पर है क्या, कांग्रेस की सरकार के आते ही 8 महीने में पूरे प्रदेश में व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं?

इस हत्याकांड से पूरा इलाके के साथ-साथ पूरे हिमाचल में भी भय का माहौल पैदा हो गया है। अब हिमाचल में ऐसा प्रतीत होता है कि कानून व्यवस्था चरमराने के साथ साथ हम लोग अब खुद भी सुरक्षित नहीं है। बद्दी नालागढ़ के पूर्व विधायकों ने कहा कि सरकार को बढ़ते अपराध पर रोक लगाने के लिए शीघ्र कदम उठाने चाहिए अन्यथा मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...