प्रदेश भाजयुमो सचिव भवानी पठानिया ने वाटर कूलर भेंट एवं पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

प्रदेश भाजयुमो सचिव भवानी पठानिया ने मंगलवार को अपना जन्मदिन अनोखे ढंग से मनाया । भवानी पठानिया ने अपने जन्मदिन के मौके पर नूरपुर शहर में लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर परिषद को अपनी तरफ से 9 वाटर कूलर भेंट किए। नूरपुर शहर के कुल 9 वार्डो में एक -एक वाटर कूलर लगाया जा रहा है। इस दौरान भवानी पठानिया ने शहर के वार्ड 2 व 5 में अपने साथियों के साथ पौधारोपण किया।

इस मौके पर भवानी पठानिया ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों व राहगीरों को ठंडा पानी मुहैया करवाने के लिए उन्होंने अपनी तरफ से नगर परिषद को 9 वाटर कूलर भेंट किए हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह अपने जन्मदिन पर पौधा लगाएं व उसका संरक्षण करें।

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा “शिब्बू” व उपाध्यक्ष रजनी महाजन ने नगर परिषद को 9 वाटर कूलर भेंट करने के लिए भवानी पठानिया का आभार जताया। इस मौके पर पार्षद करनैल सिंह,  प्रवेश कुमार, मीनाक्षी देवी व शिवानी शर्मा सहित भाजपा नेता इशान महाजन , वरूण मेहरा, हीरा लाल व विशाल संजोत्रा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...