पौंग में 22 प्रवासी पक्षियों की मौत, बर्ड फ्लू फैलने की आशंका

--Advertisement--

Image

नगरोटा सुरिया, निजी संवाददाता

हिमाचल प्रदेश के पौंग बांध क्षेत्र में एक बार फिर से प्रवासी पक्षियों के मृत मिलने से बर्ड फ्लू फैलने की आशंका बन गई है। नगरोटा सूरियां बीट में वीरवार को 14 और शुक्रवार को आठ प्रवासी पक्षी मृत मिले हैं। वन विभाग के वाइल्ड लाइफ विंग ने मृत पक्षियों के सैंपल जालंधर लैब में भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि प्रवासी पक्षियों की यह मौत बर्ड फ्लू के कारण हुई है या फिर इसके पीछे दूसरे कारण हैं। डीएफओ वाइल्ड लाइफ राहुल रहाणे ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि मृत पक्षियों को निर्धारित प्रोटोकोल के अनुसार सुरक्षित एवं वैज्ञानिक ढंग से निपटा दिया गया है। एहतियात बरतते हुए विभाग ने जनहित में एक नोटिस जारी कर दिया है कि कोई व्यक्ति इस क्षेत्र में मृत पड़े पक्षी को हाथों से न छूएं। अगर किसी को कोई यहां मरा हुआ पक्षी मिलता है, तो उसकी सूचना तुरंत विभाग को दें। डीएफओ ने बताया कि सावधानी बरतते हुए पौंग बांध क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। गौरतलब है कि साल के शुरू में फैले बर्ड फ्लू के कारण करीब 5000 से ज्यादा प्रवासी और बड़ी संख्या में स्थानीय पक्षियों की मौत हो गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...