पैदल जा रहे व्यक्ति और बच्चे को गाड़ी ने कुचला, घटना CCTV में कैद

--Advertisement--

पैदल जा रहे व्यक्ति और बच्चे को गाड़ी ने कुचला, घटना CCTV में कैद

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला मुख्यालय नाहन में रानी झांसी पार्क के समीप सुबह एक सड़क हादसा सामने आया। इस घटना में बाप बेटे को चोटें आई हैं। ये पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

घटना के अनुसार बुधवार सुबह एक पिता अमजद निवासी अमरपुर मोहल्ला अपने 8 वर्षीय बेटे उजेफा को पैदल स्कूल छोड़ने जा रहा था। दोनों सड़क किनारे अपनी साइड में चल रहे थे। इसी बीच पीछे से एक बोलेरो गाड़ी ने दोनों को हिट कर दिया। हालांकि, घटना के बाद बेटे को देखने पिता तुरंत खड़ा हो गया और इसके बाद स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे।

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि बाप-बेटे को कुचलने के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल बच्चे को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। हादसे में पिता को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही गुन्नूघाट पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले के जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...