पेंशन लेने आए व्यक्ति के बैग से उड़ाई 10 हजार की राशि

--Advertisement--

Image

जसूर/ नूरपुर, देवांश राजपूत

जसूर के एक बैंक में पैंशन लेने आए भुगनाड़ा गांव के फौजी चंद लाल के बैग से 10 हजार की राशि शातिरों द्वारा उड़ा ली गई। चंद लाल ने बताया कि उसने बैंक से कुल 17 हजार की राशि की निकासी की।

बड़े नोट कमीज की जेब में तथा 100 वाले नोटों की गड्डी यानी 10 हजार रुपया बैग में डालकर बैंक के पास एक दुकान से खरीददारी के लिए रुका व देखा कि यह राशि बैग से नदारद थी। किसी शातिर द्वारा मौका मिलते ही चंद मिनटों में राशि उड़ा ली गई।

भारतीय स्टेट बैंक के कर्मियों ने कैमरे की फुटेज भी खंगाली लेकिन शातिर का पता नहीं चल सका। याद रहे कि कुछ समय पहले इसी प्रकार की एक वारदात पी.एन.बी. में हुई थी जब खन्नी के एक रिटायर्ड कर्मी की पैंशन भी इसी प्रकार बैग से उड़ा ली गई थी।

जसूर मार्किट वेल्फेयर कमेटी व व्यापार मंडल द्वारा सभी बैंकों से आग्रह किया गया है कि वह बैंक परिसर के गलियारे व बाहरी भाग में भी सी.सी.टी.वी. की व्यवस्था करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...