पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ा 50 ग्राम चिट्टा, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

पुलिस ने पकड़ा 50 ग्राम चिट्टा, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क

पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत पुलिस ने परौर के पास नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 50 ग्राम चिट्टे के साथ काबू किया है। आरोपी युवक की पहचान बिट्टू (23) पुत्र रघुबंस सिंह निवासी हाऊस नंबर-1268, वार्ड नंबर-10 संजय गांधी कालोनी, ताजपुर रोड जिला लुधियाना के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार जब पुलिस नाकाबंदी पर मौजूद थी तो इस दौरान उक्त युवक पैदल जा रहा था। जब उसने पुलिस ने देखा तो भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान उसने कोई वस्तु नीचे फैंक दी। पुलिस ने युवक को कुछ ही दूरी पर दबोच लिया तथा जब उसके द्वारा फैंकी गई वस्तु को चैक किया वह चिट्टा पाया गया।

थाना प्रभारी गुरदेव सिंह के बोल

भवारना पुलिस थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...