कांग्रेस पार्टी को लकवा मार गया! सुक्खू के एक और मंत्री ने माना

--Advertisement--

कांग्रेस पार्टी को लकवा मार गया! सुक्खू के एक और मंत्री ने माना, धनी राम शांडिल बोले- संघ शक्ति कलियुगे

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को लकवा मार गया है। यह हम नहीं, बल्कि सुक्खू सरकार के मंत्री कह रहे हैं। एक मंत्री के बयान के बाद अब उन्हीं के सुर में दूसरे मंत्री ने भी सुर मिलाया है और संगठन चुनाव ना होने पर पार्टी को घेरा है। ताजा बयान स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धनी राम शांडिल ने दिया है।

शिमला में राज्य सजिवालय में सुक्खू सरकार के स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने बड़ा बयान दिया है। 85 साल के मंत्री ने अपनी पार्टी को कठघरे में खड़ा किया है। शांडिल ने कहा कि संघ शक्ति कलियुगे। संगठन में ही सबसे बड़ी शक्ति होती है और संगठन में जब कमी आती है तो उस ओर ध्यान देने सबसे अधिक जरूरी होता है। संगठन छोटा हो या बड़ा, विधानसभा स्तर का हो या गांव की पंचायत स्तर का, संगठन ताकतवर होना चाहिए।

धनीराम शांडिल ने कहा कि संगठन में युवा शक्ति को दिशा देने की भी जरूरत है। संगठन के स्तर पर ट्रेनिंग कैंप होने चाहिए, शीर्ष नेताओं से भी इसे लेकर बात की जाएगी। शांडिल ने कहा कि अभी भी पुराने कांग्रेसी राजीव गांधी को याद करते हैं, बताते हैं कि कैसे ट्रेनिंग होती थी, कांग्रेस का इतिहास बताया जाता था, कांग्रेस संगठन को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए।

मंत्री चंद्र कुमार ने ये कहा था 

इससे पहले, सुक्खू सरकार में सीनियर मंत्री चंद्र कुमार ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पैरालाइज्ड हो गई है। क्योंकि हिमाचल प्रदेश में बीते तीन महीने से पार्टी सगंठन के चुनाव नहीं हो पाए हैं।

प्रधान सलाहकार नरेश चौहान के बोल

उधर, कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और वर्तमान में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने माना कि 3 माह से पार्टी का कामकाज रूका हुआ है। उन्होंने कहा कि कहा कि पार्टी की ओर नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर जो ऑब्जर्बर भेजे गए थे, उन्होंने अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंप दी है।

प्रो. चंद्र कुमार के बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर की प्रतिक्रिया पर नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा नेताओं को कांग्रेस पर चर्चा छोड़ अपने दल की चिंता करनी चाहिए, भाजपा में 5 गुट हैं और जो कांग्रेस से नेता भाजपा में गए हैं वो पुरानी भाजपा पर हावी हो गए हैं, उनका वर्चस्व भी बढ़ रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...