पुराने कर्मचारियों की तर्ज पर NPS कर्मचारियों को भी दी जाए पेंशन

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 26 दिसंबर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष इंद्र ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार से जल्द अपना वादा पूरा करते हुए, पुराने कर्मचारियों को मिल रही पेंशन की तर्ज पर ही एनपीएस कर्मचारियों को पेंशन देने की मांग की है।

इंद्र ठाकुर का कहना है कि छत्तीसगढ़ व राजस्थान मॉडल के आधार पर ओपीएस बहाली को प्रदेश के कर्मचारी स्वीकार नहीं करेंगे।

इसका मुख्य कारण है कि एनएसडीएल के जरिये हुए इनवेसमेंट को इन्वेस्टर द्वारा वापिस करने पर ही कर्मचारियों को ओपीएस दी जाएगी।

यह उचित नहीं है क्योंकि प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों ने अपना सब्सक्रिप्शन दिया है। कहा कि एनपीएस कर्मचारियों को अब केवल ओपीएस बहाली से मतलब है जो कि कांग्रेस सरकार ने उनसे वादा किया था।

वहीं, इंद्र ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु विभिन्न कर्मचारी संगठनों व नेताओं के साथ तालमेल बनाकर ही कर्मचारियों के हितों व समस्याओं का निवारण करें, ताकि कर्मचारी भी प्रदेश सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सके। प्रदेश के विकास में अपना योगदान कर सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...