पुणे में बसे हिमाचलियों ने हिमाचली मिलन कार्यक्रम का किया आयोजन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

महाराष्ट्र के पुणे में बसे हिमाचलियों ने  हिमाचली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे पुणे में कार्यरत वर्किंग प्रोफेशनल्स, बिजनेसमैन और आईटी पेशेवरों में भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन सूर्या कम्पनी समूह के सीईऔ दीपक सूद और उनकी धर्मपत्नी पूजा सूद द्वारा किया गया।

पूजा सूद ने बताया की इस कार्यक्रम का आयोजन पुणे में बसे हिमाचलियों को भावनात्मक रूप से एक सूत्र में पिरोने के लिए किया गया। उन्होंने बताया की पुणे में बसे हिमाचली एक व्हाट्सप्प ग्रुप के माध्यम से जुड़े हैं। जहां बह पुणे में हिमाचलियों को पेश आ रही दिक्क्तों को साँझा करते हैं और अपने अनुभव और संसाधनों के माध्यम से एक दूसरे की मदद करते हैं।

उन्होंने बताया की इस ग्रुप के माध्यम से पुणे ने नए आये हिमाचली युवकों को नौकरी, फ्लैट या अन्य अनेक मुद्दों पर सभी हिमाचली मिल कर हर सम्भव मदद करने का प्रयत्न करते हैं और अनेक मामलों में कामयाब भी हो जाते हैं, जिससे नए हिमाचलियों को आसानी हो जाती है।

उन्होंने बताया की इसके अतिरिकत  ग्रुप में हिमाचल प्रदेश में ताजा घटनाक्रम और हिमाचल प्रदेश की सांस्कृति और पर्यटन को बढ़ाबा देने के लिए भी प्रयास किये जाते हैं। पूजा सूद ने बताया की उनका संगठन पूरी तरह गैर राजनैतिक है और इसके एक मात्रा मकसद हिमाचल की समृद्धि और बिकास हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...