किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पहाड़ी से चलती कार पर गिरे पत्थर, एक व्यक्ति की माैत; तीन घायल

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर टनल नंबर-2 थापना के पास पर्यटकों की कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए हैं। उक्त हादसा देर रात पेश आया है।

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना मध्य प्रदेश के पर्यटकों के साथ घटित हुई है। हादसे के दौरान कार में कुल 4 लोग सवार थे जोकि पंजाब की ओर जा रहे थे। बागछाल टनल से बाहर निकलते ही कार पर पहाड़ी से पत्थर गिर गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्तियों को एम्स बिलासपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कल्याण धाकड़ (35) पुत्र बनवारी लाल धाकड़, निवासी छोरपुरा जिला मुरैना मध्य प्रदेश के रूप में की गई है, जबकि घायलों में महेश धाकड़, सुदीप जादौन और सुनील धाकड़ निवासी छोरपुरा मध्य प्रदेश शामिल हैं।

डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान के बोल

डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि स्वारघाट पुलिस थाना में इस हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...