पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही, दुकानदार को करा गई लाखों का नुकसान, भरपाई करेगा कौन

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

आजकल प्रदेश भर में बरसात के कारण कई जगह पर नुकसान की खबरें सामने आ रहे हैं। इसी तरह ऐसा एक मामला ज्वाली उपमंडल की तहत पड़ते दरकाटी में देखने को मिला। जहां पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही से बनाई गई एक छोटी सी पुलिया के नीचे बहने वाला पानी सारा सड़क पर आ गया और दुकानों में घुस गया।

जिससे जितेंद्र सिंह की दो दुकानों एक जिसमें सीमेंट रखा हुआ है और दूसरी इलेक्ट्रीशियन की है। सीमेंट वाली दुकान से लगभग 300/400 सीमेंट की बोरियां तथा इलेक्ट्रीशियन वाली दुकान से पानी की मोटर खराब हो गई। जिससे उन्हें लाखों का नुकसान झेलना पड़ा।

उन्होंने कहा है, इसी के साथ टेंट हाउस और साथ लगती दुकानों में भी पानी घुस गया। वही जितेंद्र ने कृषि मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार तथा प्रशासन से गुहार लगाई है कि हमें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएं।

एसडीएम ज्वाली के बोल

जब इस बारे में ज्वाली के एसडीएम महिंदर प्रताप सिंह से बात हुई, तो उन्होंने कहा कि मैंने मोके पर जा कर स्थिति का जायजा लिया है। पीडब्ल्यूडी विभाग को आदेश जारी किए हैं की नालियों को दरुस्त किया जाए और पीड़ितों का जो भी उचित मुआवजा बनेगा वह दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...