कार ने रोंदे सड़क पर चल रहे तीन राहगीर, एक महिला की मौत

--Advertisement--

ऊना,11 अगस्त – अमित शर्मा

जनपद के थाना बंगाणा के तहत कोलका में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां कार की टक्कर से राहगीर महिला की मौत हो गई, जबकि अध्यापक सहित दो को गंभीर चोटें आई है।

जानकारी के मुताबिक वीरवार देर शाम प्राथमिक स्कूल कोलका के अध्यापक गुलशन कुमार, गांव के ही बलदेव सिंह व विशंवरी सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान थानाकलां से आ रही एक कार ने तीनों को टक्कर मार दी और खुद चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे के दौरान गुलशन कुमार, बलदेव व विशंवरी देवी सड़क से नीचे झाड़ियों में गिर गए। हादसे में तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां पर विशंवरी देवी की मृत्यु हो गई तथा बलदेव व गुलशन कुमार का उपचार जारी है। उधर, हादसे के बाद से फरार हो रहे कार चालक को रायपुर मैदान से काबू किया गया।

डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर के बोल

डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। जिसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं कार चालक राहुल मल्होत्रा निवासी जालंधर, पंजाब के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...