पीछे का दरवाजा खुला रख रूट पर दौड़ाई जा रही निजी बसें

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 10 मार्च – सुभाष चंदेल

जनपद में निजी बसों के द्वारा यातायात के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है और पुलिस व परिवहन विभाग मूकदर्शक बने हुए है। जिला में परिचालकों की लापरवाही सामने आई है, जिसमें कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

मामला जिला के घुमारवीं उपमंडल का है, जहां एक निजी बस अपने रूट पर थी और बस का पीछे का दरवाजा खुला था। बता दें कि बस स्टैंड से जब बसें बाहर निकलती है तो यहां भी यही देखने को मिलता हैं।

बस स्टैंड के पास एक पुलिस विभाग की गुमटी बनाई गई है, जहां पर पुलिस कर्मचारी तैनात किया गया है। कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी भी बनाई गई है। लेकिन किसी भी तरह का कोई सुधार देखने को नहीं मिलता।

परिवहन विभाग के RTO रामपाल का कहना है कि इस तरह का अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है। लेकिन इन बसों की नियमित रूप से चैकिंग की जाएगी। बस चालक व परिचालक पर कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...