पालमपुर में होने वाली भर्ती रैली में भाग लेने वाले युवाओं को सरकारी अस्पताल से कोविड-19 की रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया गया

--Advertisement--

Image

जवाली, माधवी पंडित 

पालमपुर में होने वाली भर्ती रैली में भाग लेने वाले युवाओं को सरकारी अस्पताल से कोविड-19 की रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया गया है जिसके चलते सोमवार को सिविल अस्पताल जवाली में सुबह ही सैंकड़ों युवा पहुंच गए तथा अस्पताल में काफी भीड़ हो गई। सिविल अस्पताल जवाली के परिसर में वाहनों का जमाबड़ा लग गया तथा युवाओं द्वारा काफी शोर-शराबा किया गया। युवा सरेआम सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ा रहे थे।

अधिकतर युवाओं ने तो मास्क पहनना भी जरूरी नहीं समझा। अस्पताल में आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल के स्टाफ द्वारा युवाओं को काफी समझाया गया लेकिन आखिरकार पुलिस की मदद लेनी पड़ी। पुलिस कर्मियों द्वारा युवाओं को लाइन में खड़ा करवाया गया। आखिरकार मरीजों सहित अस्पताल स्टाफ ने राहत की सांस ली।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रामपुर लवी मेले में जुए का खेल, पुलिस की छापेमारी में 7 लोग गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के रामपुर लवी मेले में जुआ खेलने...

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 60 पदों पर भर्ती, 17 नवंबर को कैंपस इंटरव्यू

युवाओं के लिए रोजगार पाने का अवसर, सिक्योरिटी गार्ड...