पालमपुर में जंगल में मिली महिला की अधजली लाश, सनसनीखेज वारदात से मचा हड़कंप

--Advertisement--

पालमपुर में नेपाली मूल की महिला की अधजली लाश मिली, महिला ने खुद को जलाया या मामला संदिग्ध, जांच जारी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

पालमपुर – बर्फू

पालमपुर के ऊपरी वन क्षेत्र में बुधवार सुबह एक महिला का अधजला शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका नेपाली मूल की बताई जा रही है, जो पिछले पांच वर्षों से अपने पति के साथ बंदला नच्छीर पंचायत में रह रही थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि पालमपुर के ऊपरी क्षेत्र में जंगल के भीतर एक महिला का अधजला शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पंचायत उपप्रधान संतोष कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक चिकित्सालय, पालमपुर भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी संभावित कोणों से जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में पहले भी कुछ आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोग डरे हुए हैं। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि किसी को इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें।

पंचायत उपप्रधान संतोष कुमार के बोल

पंचायत उपप्रधान संतोष कुमार ने बताया कि यह महिला अपने पति के साथ पिछले कुछ वर्षों से इसी क्षेत्र में रह रही है तथा मजदूरी आदि करने का कार्य कर रही थी। महिला की मौत कैसे हुई, फिलहाल ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही पता चल पाएगा। वहीं उसके शव को किसने जलाया, यह भी जांच का विषय है।

पुलिस अधीक्षक के बोल

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। यदि यह मामला हत्या का है, तो दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आस-पास के क्षेत्रों में पूछताछ जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...