पांगी घाटी में 3000 मीटर की ऊंचाई पर पहली बार दिखा काला भालू

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

समुद्रतल से लगभग 3,000 मीटर की ऊंचाई वाले पांगी घाटी के सेचु हिलुटआन वन्य अभयारण्य में पहली बार काले भालू को देखा गया है। इससे पहले यहां पर कभी भी काला भालू को नहीं देख गया। वन्य प्राणी विभाग इस वन्य जीव भालू के यहां दिखने से स्वयं अचंभित है। समुद्र तल से इतनी अधिक ऊंचाई पर काला भालू आमतौर पर कभी भी देखने को नहीं मिलता है। इसका पता तब चला जब कैमरे में कैद हुआ काला भालू।

आपको बताते चले कि सेचु हिलुटवान में लगाए कैमरों में हुआ कैद इसका शायद वन्य प्राणी विभाग को भी नहीं लग पाता। पर पिछले साल नवंबर में लगाए ट्रैप कैमरों को जब हाल ही में वन्य प्राणी विभाग ने निकाला तो उसकी फुटेज में काला भालू वहां पर दिखाई दिया।

ट्रैप कैमरे लगाने के बाद विभाग की टीम ने पांगी के जंगलों में वन्य जीवों का सर्वे भी किया था। उस दौरान भी काले भालू के वहां पर कोई प्रमाण नहीं मिले थे। ट्रैप कैमरों को निकालकर फुटेज को देखा तो उसमें उन्हें काले भालू की तस्वीर मिली, जो कि खाने की तलाश में जंगल में विचरण कर रहा है। यह तस्वीरें शाम के समय कैद हुई हैं।

भूरे भालू के प्रमाण भी वन्य प्राणी विभाग को इस अभयारण्य में मिल चुके हैं। ऐसे में अब विभाग को काले भालू के प्रमाण भी मिल चुके हैं। अब विभाग दोनों वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने में जुट गया है। अवैध शिकारियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे, रात्रि गश्त और ड्रोन कैमरे की मदद भी अब ली जाएगी।

वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहली बार सेचु हिलुटवान में किसी काले भालू को देखा गया है। इससे पहले वहां पर कभी भी काला भालू नहीं देखा गया है। उन्होंने कहा कि इस वन्य जीव की सुरक्षा को लेकर विभाग पूरी तरह तैयार है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...