पहले पत्नी ने छोड़ा संसार – फिर पति ने भी त्यागे प्राण, घर के आंगन से एक साथ उठी अर्थी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पति-पत्नी का रिश्ता साथ जीने-मरने का होता है और 7 जन्मों का भी होता है, ऐसा माना जाता है। आज यह बात सच साबित हो गई है। बमसन ब्लॉक टौणीदेवी की ग्राम पंचायत पटनौण के धार गांव में पति-पत्नी की मौत एक साथ होने से माहौल गमगीन है।

धार गांव में बुधवार को शाम के समय इशारो देवी (82) की मौत हुई और वीरवार सुबह उसके पति दीना नाथ (87) की भी मौत हो गई। वीरवार को दोनों की घर के आंगन से एक साथ अर्थी उठी।

पंचायत उपप्रधान विनोद कुमार के बोल

पंचायत के उपप्रधान विनोद कुमार ने बताया कि गांव में दोनों पति-पत्नी अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके भगवान के चरणों में एक साथ पहुंच गए हैं और यह संयोग ही है। उन्होंने बताया कि इशारो देवी और उसके पति पिछले कुछ समय से बीमार थे, लेकिन जिस तरह दोनों की मौत एक साथ हुई, उससे ग्रामीण सदमे में हैं।

उन्होंने बताया कि आज दोनों पति-पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया। सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, समाजसेवी सुभाष ठाकुर सहित अन्य ने पति-पत्नी की मौत पर दुख प्रकट किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरा बोलेरो कैंपर, 18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने...

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात! भाई ने पत्नी संग मिलकर की छोटे भाई की हत्या, झील में फेंकी लाश

हिमाचल प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात...

नालागढ़ में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, बद्दी पुलिस ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति की सीज

नालागढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...