परागपुर में शोभा यात्रा से हुआ राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले का आगाज

--Advertisement--

मनकोटिया बोले… मुख्यमंत्री ने दिया परागपुर को तहसील का दर्जा।

धर्मशाला, 13 जनवरी – हिमखबर डेस्क 

प्रथम धरोहर गांव परागपुर में आज भव्य शोभा यात्रा के साथ राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले का शुभारंभ हुआ। शोभा यात्रा की अगुआई करते हुए कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा कि पहले परागपुर उपतहसील थी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा परागपुर उपतहसील को तहसील का दर्जा दिया गया जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक समृद्धि के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि लोहड़ी का पर्व हमारे जीवन में नवीत उमंग और उत्साह का संचार करता है। उन्होंने कहा कि परागपुर में राज्यस्तरीय लोहड़ी उत्सव का आयोजन क्षेत्र वासियों के लिए गौरव का विषय है।

शोभा यात्रा परागपुर बाजार से होती हुई धरोहर गांव के मंदिर तक पहुंची। वहीं लोहड़ी के उपलक्ष्य पर लोगों का मनोरंजन करने विशेष रूप से पहुंचे पहाड़ी गायक राज जैरी ने अपनी प्रस्तुती से खूब धमाल मचाया।

इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी। इस प्रस्तुतियों में हिमाचली लोक नृत्य और संगीत ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। इनके अलावा बालिका आश्रम गरली के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा, तहसीलदार प्रागपुर चिराग शर्मा, तहसीलदार रक्कड़ अनुजा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...