पत्नी रूठकर मायके गई तो पति ने फंदा लगाकर की इहलीला समाप्त

--Advertisement--

Image

सिरमौर,व्यूरो

पांवटा साहिब उपमंडल के जामनीवाला में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल (25) पुत्र सुशील कुमार निवासी जामनीवाला की शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। पत्नी के रूठकर घर से मायके जाने पर वह तनाव में था।

शनिवार देर रात को युवक अपने कमरे में गया और सो गया जब सुबह युवक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसके माता-पिता युवक को देखने कमरे में गए। इस दौरान कमरे में देखा तो युवक पंखे पर फंदा से लटका हुआ था। माता-पिता उसे फंदे से उतारकर तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

बताया जा रहा है कि युवक ने कुछ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था और 2 दिन पहले किसी बात को लेकर पत्नी के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद से ही वह तनाव में था। पुलिस को युवक के कमरे से अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है, जिसमें लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं और युवक ने अपनी पत्नी के लिए लिखा की मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।

मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता, साथ ही लिखा कि बेटी का ध्यान रखना। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

OPS पर CM सुक्खू का बड़ा बयान, बोले- शेष बचे कर्मचारियों को भी देंगे पुरानी पेंशन का लाभ

हिमाचल विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने OPS...

स्वाइन फ्लू का खतरा! कांगड़ा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, लक्षण दिखें तो तुरंत मास्क पहनें

कांगड़ा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क...