पठानकोट-मंडी एनएच पर कार-ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, सेवानिवृत्त कर्नल की मौत

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां/ काँगड़ा,राजीव जस्वाल

नगरोटा बगवां थाना के अंतर्गत एनएच-154 पठानकोट-मंडी पर हुए एक दर्दनाक हादसे में कार सवार सेवानिवृत्त कर्नल विनय शर्मा (46) की मौत हो गई। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई अशोक राणा के अनुसार राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर एक ट्रक अप्लाइड फॉर जोगिंद्रनगर से पठानकोट की तरफ जा रहा था, वहीं कार कांगड़ा की तरफ से पालमपुर जा रही थी।

इस दौरान कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई, जिसके चलते कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची नगरोटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी श्याम लाल ने भी की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...