पठानकोट:गांव घरोटा खुर्द में वृद्ध की संदिग्द परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

पठानकोट:भूपिंद्र सिंह राजू:-

गांव घरोटा खुर्द में एक 62 वर्षीय वृद्घ की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई पुलिस ने परिजनों के ब्यानों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक व्यक्ति की पहचान लाभ सिंह (63) पुत्र जरनैल सिंह निवासी धीरा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतक लाभ सिंह गांव घरोटा खुर्द में स्थित अपनी पुश्तैनी जमीन पर बनी हवेली में रात को सोने हेतु जाता था तथा सुबह अपने घर वापिस लौट आता था, परन्तु आज सुबह जब वह अपने घर वापिस नही लौटा तो परिजन पता करने हेतु उपरोक्त स्थान पर गए तो उन्हें वहां पर लाभ सिंह उन्हें मृत अवस्था में मिला। जिसकी सूचना परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई। जिसके चलते पुलिस ने सूचना का संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

इस सबन्धी जानकारी देते मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि मृतक रहने वाला गांव धीरा का है लेकिन पुश्तैनी जमीनी गांव घरोटा खुर्द में होने की वजह से वह अक्सर शाम को जमीन की ओर चले जाता था और सुबह वापिस आ जाता था लेकिन कल जब वह वापिस नही आया तो मोके पर जाकर देखा तो उनकी लाश खून में लथपथ पड़ी हुई थी जिस के बाद इस सबन्धी पुलिस को सूचित किया गया और अब पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

इस सबन्धी जानकारी देते हुए एस.पी (डी)पी.एस विर्क से बताया कि पुलिस की ओर से उक्त मामले की जांच की जा रही है तथा अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...