पटवारी ने रिश्वत में मांगे थे 10 हजार, 3 हजार की दूसरी किश्त लेते रंगे हाथों काबू

--Advertisement--

पटवारी ने रिश्वत में मांगे थे 10 हजार, 3 हजार की दूसरी किश्त लेते रंगे हाथों काबू

मंडी – अजय सूर्या

थुनाग तहसील के तहत आने वाले गुड़ाह कांढीधार पटवार खाने में तैनात पटवारी राजेश कुमार को विजिलेंस ने 3 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।

राजेश कुमार के पास इस पटवार खाने का एडिशनल चार्ज था और बरसोआ गांव निवासी भाग चंद से राजस्व काम के बदले 10 हजार की रिश्वत ले रहा था। 5 हजार राजेश कुमार पहले ही ले चुका है जबकि 3 हजार की दूसरी किश्त लेते ही उसे विजिलेंस ने धर दबोचा।

आरोपी पटवारी राजेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस पुलिस थाना मंडी में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच इंस्पेक्टर विनोद ठाकुर को सौंपी गई है।

जमीन मॉडगेज करने के बदले मांग रहा था रिश्वत

मिली जानकारी के अनुसार थुनाग तहसील के तहत आने वाले बरसोआ गांव निवासी भाग चंद को होम लोन की जरूरत थी और उसके लिए उसे बैंक के पास अपनी जमीन को मॉडगेज करवाना था।

मॉडगेज की यह प्रक्रिया पटवारी द्वारा पूरी की जानी थी लेकिन पटवारी साहब अड़ गए कि जब तक फाइल वजनदार नहीं होगी तब तक काम नहीं होगा। भाग चंद और पटवारी के बीच इस काम को लेकर 10 हजार की डील हो गई।

भाग चंद ने 5 हजार की पहली किश्त दे भी दी। दूसरी किश्त देने से पहले भाग चंद के दिमाग में विजिलेंस का ध्यान आया और उसने इसकी शिकायत विजिलेंस मंडी को दे दी।

इंस्पेक्टर विनोद ठाकुर व उनकी टीम ने जाल बिछाकर पटवारी को रंगे हाथ धर दबोच लिया। एसपी विजिलेंस कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...