खौफनाक! स्‍कूल जाने के लिए घर से निकला था नाबालिग, पेड़ से लटका मिला शव; इलाके में मची सनसनी

--Advertisement--

दो जुलाई को घर से निकला था नाबालिग छात्र, मानसिक रूप से परेशान था नाबालिग, नशे की लत का आदी भी था छात्र

मनाली – अजय सूर्या

मनाली थाने के अंतर्गत रूमसु गांव में 15 साल के नाबालिग का शव सेब के पेड़ पर लटका मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

नाबालिग की पहचान शुभम पुत्र इंद्र कुमार निवासी गांव रुमसु डाकघर नग्गर तहसील व जिला कुल्लू उम्र 15 वर्ष के रूप में हुई है। नाबालिग दो जुलाई को घर से स्कूल के लिए गया था लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस को छह जुलाई को ग्रांम पचायत रुमसु के प्रधान देव राज ने फोन पर बताया कि एक नाबालिग की लाश रुमसु गांव से 300-400 मीटर की दूरी पर बगीचे में सेब के पेड़ पर लटकी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर रुमसु पहुंची। पुलिस ने नाबालिग का शव सेब के पेड़ से लटका पाया।

पूछताछ में पता चला है कि शुभम दो जुलाई को घर से स्कूल के लिए गया था परंतु स्कूल से सूचना मिली कि वह स्कूल नहीं पहुंचा है। जिस पर शुभम के पिता इंद्र कुमार अपने रिश्तेदारों के साथ इसे अपने तौर पर तलाश कर रहे थे। यह पहले भी एक दो बार घर से भागा था।

शुभम नशा करने का आदि था तथा मानसिक रूप से भी स्वस्थ नहीं था। डीएसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों से विस्तृत पूछताछ की गई जिन्होंने इसकी मृत्यु बारे कोई भी शक जाहिर नहीं किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...