पंचायत चौकीदार के लिए 10 अप्रैल तक करें आवेदन

--Advertisement--

Image

सरकाघाट/ मंडी, नरेश कुमार 

उपमंडल सरकाघाट की तहसील बल्द्धाडा की ग्राम पंचायत खुडला में पंचायत चौकीदार के रिक्त हुए पद को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गुई है ! ग्राम पंचायत के पंचायत चौकीदार के पद को भरने के लिए पंचायती राज विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है ! आवेदक सादे कागज पर आवेदन कर सकते हैं !

और किसी भी कार्य दिवस में 10 अप्रैल 2021 शाम 5 बजे तक अपना आवेदन पंचायत कार्यालय में जमा करवा सकते है ! पंचायत चौकीदार के पद हेतु आवेदक हिमाचल प्रदेश सरकार द्धारा मान्यता प्राप्त स्कुल से कम से कम आठवीं पास होना चाहिए ! आवेदक की उम्र 18 से 45 बर्ष होनी चाहिए !

अनुसूचित-जाति ,अनुसूचित जन-जाति और अन्य वर्गों के आवेदकों के लिए आयु सीमा में छुट हिमाचल प्रदेश के साधारण या विशेष आदेशों के अधीन ही दी जाएगी ! आवेदक संवन्धित पंचायत का निबासी होना चाहिए !

ग्राम पंचायत खुडला के प्रधान तारा चन्द ठाकुर ने बताया की पंचायत चौकीदार की सेवानिवृत होने के बाद से पंचायत चौकीदार का पद रिक्त हो गया है ! इसके लिए आवेदन मांगें गए हैं !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...