पंचायत चुनावों में हुआ बड़ा धोखा

--Advertisement--

Image

विशेष संवाददाता — शिमला

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने सोलन जिला के धर्मपुर विकास खंड में मतदान किए 25 चुनाव मत पत्रों के खुले ढेर में मिलने पर हैरानी जताते हुए कहा है कि आज प्रदेश में भाजपा के इस शासनकाल में संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। राठौर ने पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में प्रदेश सरकार की कारगुजारी पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि एक जगह मुहर लगे, मतपत्रों का खुले में मिलना साफ इंगित करता है कि प्रदेश में इन चुनावों में बहुत बड़ी धोखाधड़ी व गड़बड़ हुई हैं। अब इसके बाद इन चुनाव परिणामों की निष्पक्षता पर बहुत बड़े सवाल खड़ हो गए हैं।

राठौर ने कहा कि कांग्रेस इस पूरे मसले को लेकर भारत के मुख्य चुनाव आयोग के समक्ष जाएगी और सरकार की इस कारगुजारी के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए भाजपा के खिलाफ  कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करेगी। यह मामला बहुत ही संगीन और गंभीर है, जिसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। भाजपा ने भारत के संविधान को हृस करने और लोकतंत्र की हत्या का जो प्रयास किया है, उसे उसकी कठोर सजा मिलनी ही चाहिए। कांग्रेस लोकतंत्र बचाने के लिए एक बड़ा आंदोलन करेगी। पूरे प्रदेश में भाजपा ने जिस प्रकार चुनाव परिणामों के बाद जनादेश को धनबल, जोर जबरदस्ती से प्रभावित किया है, उससे साफ  है कि प्रदेश में जनमत उसके खिलाफ है। नगर निकाय व पंचायत चुनाव, बीडीसी व जिला परिषद में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...