नैनीखड्ड में कब्जों पर चला हाईवे प्रबंधन का पीले पंजा

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

भरमौर-पठानकोट हाईवे पर नैनीखड्ड के समीप हाईवे प्रबंधन के पीले पंजे ने दो कब्जों को गिराया जबकि चार कब्जाधारियों ने प्रबंधन का सहयोग करते हुए स्वयं अपने कब्जों को तोड़ कर सरकारी जमीन को खाली कर दिया।

इतना ही नहीं अन्य भी कई लोग अपने स्तर पर कब्जों को हटाने में सोमवार को जुटे दिखे। प्रबंधन की ओर से सोमवार तक कब्जाधारियों को अपने कब्जे स्वयं हटाने की मियाद दी गई थी। मियाद की समयावधि पूरी होने पर प्रबंधन ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

गौरतलब है कि भरमौर-पठानकोट हाईवे किनारे पर कब्जों को हटाने के लिए हाईवे मंडल चंबा सक्रिय हो गया है। हाईवे किनारे से करीब 251 कब्जों को प्रबंधन की ओर से हटाया जाएगा। इसके तहत पूर्व में एनएच प्रबंधन की ओर से प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस की मदद से जमीन की निशानदेही की गई।

निशानदेही के बाद प्रबंधन ने कब्जाधारियों की सूची तैयार की। इसी के आधार पर प्रबंधन की ओर से कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर स्वयं अपने कब्जे हटाने के बारे में चेताया गया। लंबे समय तक कब्जाधारियों की ओर से अपने स्तर पर कब्जे न हटाए जाने पर पुन: प्रबंधन ने नोटिस जारी किया।

साथ ही अगले ही सप्ताह अवैध कब्जों को हटाने के लिए पीले पंजे को हाईवे पर उतार दिया। जिसके तहत नैनीखड्ड के पास एनएचपीसी प्रबंधन की ओर से बनाए गए सुलभ शौचालय को गिराया गया। इसके उपंरात नैनीखड्ड में अन्य कब्जों को तोड़ने के लिए आगे बढ़ी मशीनरी को देखकर कब्जाधारियों ने प्रबंधन के अधिकारियों से कब्जे हटाने को लेकर समय की मांग की।

इसके बाद उन्हें समय दिया गया। सोमवार तक अमूमन चार लोगों ने अपने कब्जों को स्वयं तोड़ दिया। हाईवे किनारे सरकारी जमीन पर नैनीखड्ड के पास किए गए कब्जों को तोड़ने में कब्जाधारी जुटे हुए हैं। प्रबंधन की जमीन को खाली करके वे अपना अधिक नुकसान नहीं करना चाहते हैं।

एनएच प्रबंधन के सहायक अभियंता नितेश कौंडल ने बताया कि सोमवार को दो कब्जों को प्रबंधन की मशीनरी से तोड़ा गया जबकि चार कब्जाधारियों ने अपने कब्जों को स्वयं तोड़ा है। बताया कि कई लोग अपने स्तर पर कब्जों को स्वयं हटाने में जुटे हैं। प्रबंधन की कार्रवाई यूं ही जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...