ट्रक से शराब व बीयर की 120 पेटियां बरामद, 3 लोग पुलिस हिरासत में

--Advertisement--

पुलिस की नजरों से बचाने के लिए ट्रक को एस्कोर्ट कर रही थी कार

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला की एसआईयू टीम ने राजगढ़ पुलिस थाना के अंतर्गत एक स्वराज माजदा ट्रक से शराब व बीयर की 120 पेटी बरामद की है। उक्त ट्रक को एक अन्य कार एस्कॉर्ट कर रही थी ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके।

लेकिन शातिरों की इस योजना को पुलिस ने नाकामयाब कर दिया। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक सहित कार में सवार 3 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने राजगढ़-खैरी सड़क पर घरोठी के पास इस कार्रवाई को अंजाम दिया। ट्रक (एचपी 08ए-6044) राजगढ़ से खैरी की तरफ जा रहा था, जिसे एक अन्य कार (एचपी 35-4303) एस्कोर्ट कर रही थी।

इसी बीच टीम ने दोनों वाहनों को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान ट्रक से 120 पेटी बीयर व शराब बरामद की हुई। पकड़ी गई शराब में 15 पेटी राॅयल स्टैग अंग्रेजी शराब, 20 पेटी राॅयल जनरल, 60 पेटी किंगफिशर बीयर, 25 पेटी देशी शराब संतरा शामिल है।

शराब की सभी बोलतों पर सैल इन चडीगढ़ लिखा हुआ था यानि यह शराब बाहरी राज्य से लाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार ट्रक को 40 वर्षीय गोपाल मोकटा पुत्र मंगतराम गांव खोखा तहसील नेरवा व कार को 30 वर्षीय संदीप पुत्र मोहन सिंह निवासी कोटांगन तहसील चौपाल जिला शिमला चला रहा था।

जबकि कार में एक अन्य व्यक्ति 30 वर्षीय कुलदीप कुमार पुत्र जागर सिंह गांव लुधियाना तहसील संगड़ाह जिला सिरमौर भी सवार था। पुलिस ने शराब सहित दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

राजगढ़ के डीएसपी अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 3 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...