नूरपुर में बस-ट्रक की टक्कर में ट्रक चालक की मौत, 17 लोग घायल

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

नूरपुर थाना के तहत पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर ढक्की के समीप एक बस व ट्रक में जोरदार टक्कर होने से ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं बस में सवार लगभग 17 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। ट्रक चालक की पहचान सुरेश कुमार निवासी भलेटा (पालमपुर) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात्रि नूरपुर में कांगड़ा की ओर जा रही एचआरटीसी बस की सामने से जसूर की ओर आ रहे ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गई।

इस जोरदार टक्कर से ट्रक चालक सुरेश कुमार की मौत हो गई और बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में सवार 17 घायल सवारियों को सिविल अस्पताल नूरपुर में इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

जबकि गंभीर रूप से घायल बस चालक को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रैफर किया गया।

डीएसपी विशाल वर्मा के बोल 

डीएसपी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...