नूरपुर में एएसपी ने डेढ़ किलोग्राम चरस समेत गिरफ्तार किए दो युवक

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

पुलिस टीम ने मंगलवार रात नूरपुर के चौगान बाजार में दो युवकों को डेढ़ किलो चरस सहित गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात वह पुलिस टीम के साथ लेतरी में रात्रि गश्त व ट्रैफिक चेकिंग में व्यस्त थे।

इस दौरान उन्हें एएसआइ वीरेंद्र सिंह ने फोन कर सूचित किया कि कार (एचपी 40 बी 5670) में संदिग्ध सामग्री आ रही है। वह नूरपुर बस स्टैंड पहुंचे और कार को रोका। तलाशी लेने पर बैग से डेढ़ किलो चरस बरामद हुई।

आरोपितों की पहचान चमन लाल व अर्जुन सिंह निवासी सुतराहड़ डाकघर पंजाहड़ा तहसील नूरपुर के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपित पहले भी नशे की खेप के साथ पकड़े जा चुके हैं।

पुलिस को तीन दिन पहले सूचना मिली थी कि आरोपित दो-तीन दिन के भीतर कुल्लू से चरस लेकर नूरपुर आ रहे हैं। आरोपितों को आज बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

एएसपी ने बताया कि आरोपितों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार करके पुलिस ने डेढ़ किलो चरस अपने कब्जे में ले ली है। यह पहला ऐसा मौका है कि जब पुलिस ने इतनी ज्यादा मात्रा में चरस बरामद की हो।

जानकारी अनुसार आरोपित पहले भी नशे की कालाबाजारी के मामले में पकड़े जा चुके हैं। आरोपित पुलिस के राडार पर थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...