टांडा अस्पताल में व्‍यक्ति ने कर दी पत्‍नी और ससुर की पिटाई, तमाशा देखते रहे सुरक्षा कर्मी, पढ़ें पूरा मामला

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

डाक्‍टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज अस्पताल में हर दिन कोई न कोई नई घटना होती रहती है। अस्पताल में उपचाराधीन पत्नी को पति ने पीट दिया। जब यह घटनाक्रम चल रहा था तो सुरक्षा कर्मी भी तमाशा देखते रह गए।

विवाद बढ़ने पर महिला के माता-पिता ने विरोध जताया तो दामाद ने उन्हें भी नहीं बख्‍शा। महिला के सास ससुर भी उसके माता पिता से उलझ गए और विवाद बढ़ गया। हालांकि जैसे तैसे मामला पुलिस तक पहुंचा और वार्ड में पुलिस पूछताछ के लिए पहुंची।

बताया जा रहा है कि चंबा जिला निवासी महिला का प्रसव चंबा में हुआ है पर उसकी बच्ची में सांस की तकलीफ व अन्य दिक्कत होने के कारण उच्च स्वास्थ्य सुविधा के लिए टांडा रेफर किया गया। मां को चंबा में ही छोड़कर बच्ची को टांडा अस्पताल लाया गया। बाद में मां का दूध बच्चे को पिलाने के लिए मां को भी टांडा मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया। बीते एक सप्ताह से अधिक समय से यह परिवार यहीं पर है।

बच्चे को चाइल्‍ड आइसीयू में रखने के बाद बच्चा वार्ड में शिफ्ट किया गया है। वार्ड के तीन नंबर बैड पर नवजात बच्ची दाखिल है और मां भी बच्ची के साथ यहीं पर है। महिला को पहले भी दो बेटियां हैं ऐसा बताया जा रहा है। महिला को फिर से बेटी होने पर ससुराल पक्ष सास ससुर नाराज हैं।

पति भी इसी बात को लेकर कुछ नाराज है और वार्ड में महिला से मारपीट करने लग पड़ा। इसके साथ ही व्‍यक्ति ने पत्‍नी सहित अपने ससुर की भी धुनाई कर दी तो दोनों महिला संबंधी भी एक दूसरे से उलझ गए। ऐसे में मामला पुलिस तक पहुंचा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...