निगुलसरी में खाई में गिरा ट्रक, दो व्यक्ति की मौत 

--Advertisement--

जवानों-स्थानीय लोगों की मदद से निकाले शव, पोस्टमार्टम को भेजे

रिकांगपिओ – एसपी क्यूलो माथास 

निगुलसरी के समीप एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को ईंट व भूसे से लदा ट्रक (एचपी 25 ए 9005) जो कि रामपुर की तरफ से आ रहा था कि निगुलसरी से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

पुलिस थाना भावानगर में सूचना मिलते ही एक टीम एसएचओ अजय व एएसआई राम सेन की अगवाई में घटनास्थल पर पंहुची व स्थानीय लोगों तथा होमगार्ड जवानों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में दो लोग सवार थे।

दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक शव ढांक में फंसा हुआ था जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। मृतकों की पहचान जय कृष्ण व लोकेश दोनों निवासी तिवान करसोग जिला मंडी के बताए जा रहे हैं।

एसएचओ भावानगर अजय के बोल 

एसएचओ भावानगर अजय ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है व मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...