नाहन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, 7 MBBS छात्र निलंबित, 5.25 लाख जुर्माना

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज, नाहन में रैगिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव तूली ने बताया कि 26 नवंबर को एंटी रैगिंग जांच समिति को एक गुमनाम शिकायत प्राप्त हुई थी।

जांच में पाया गया कि 2023 बैच के दूसरे वर्ष के सात एमबीबीएस छात्रों ने अपने जूनियर्स के साथ अभद्र व्यवहार किया।

इन छात्रों ने जूनियर छात्रों को एक निजी आवास में ले जाकर लंबे समय तक खड़ा रखा, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अप्राकृतिक दंड दिए। हालांकि, जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि जूनियर छात्रों को शारीरिक क्षति नहीं पहुंचाई गई।

मामले में दोषी पाए गए छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। सभी छात्रों को तीन महीने के लिए कॉलेज से निलंबित कर दिया गया है और उन्हें एक वर्ष तक क्षेत्रीय, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी सांस्कृतिक या खेल गतिविधि में संस्थान का प्रतिनिधित्व करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अलावा प्रत्येक छात्र पर ₹75,000 का जुर्माना भी लगाया गया है।

प्रधानाचार्य के बोल 

प्रधानाचार्य ने कहा कि रैगिंग जैसे मामलों में कॉलेज प्रशासन जीरो टॉलरेंस नीति अपनाता है और यह सख्त कार्रवाई भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए की गई है। उन्होंने सभी छात्रों को चेतावनी देते हुए कहा कि रैगिंग जैसी गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के कुल्लू में खाई में गिरी गाड़ी, 23 लोग घायल

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक सड़क...

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : शादी के आधार पर बेटी की अनुकंपा नियुक्ति ठुकराना गलत

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े...

परौर से पद्धर फोरलेन पकड़ेगा रफ्तार, DPR तैयार करने का कार्य शुरू, एनएचएआई ने…पढ़ें पूरी खबर

हिमख़बर डेस्क  प्रदेश को रफ्तार प्रदान करने वाले अति महत्त्वपूर्ण...