नालागढ़ में उद्योग की दीवार गिरने से 2 महिला कामगारों की मौत

--Advertisement--

नालागढ़/सोलन – रजनीश ठाकुर

थाना नालागढ़ के तहत गोलजमाला स्थित एक उद्योग की दीवार गिरने से 2 प्रवासी महिला कामगारों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उक्त उद्योग में एक दीवार के साथ भारी मैटीरियल रखा हुआ था, जिस कारण से यह दीवार गिर गई।

दीवार के साथ काम कर रही बीटो देवी और रूकसाना नीचे दबने की वजह से उनके सिर व शरीर में चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डाक्टर ने बीटो देवी को मृत घोषित कर दिया और रूकसाना को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया, लेकिन उसकी भी मृत्यु हो गई।

एसपी बद्दी इल्मा अफरोज के बोल 

एसपी बद्दी इल्मा अफरोज ने बताया कि यह हादसा कंपनी प्रबंधन की लापरवाही व उचित सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न करवाने के कारण हुआ है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बाजार से क्यों गायब हुई Old Monk Rum? FSSAI की कार्रवाई से सैनिकों के साथ आम लोग भी मायूस

शाहपुर - नितिश पठानियां बाजार से इन दिनों ओल्ड मॉन्क...

बड़ी खबर: नर्सों की आउटसोर्स भर्ती पर रोक! मुख्यमंत्री ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

हिमाचल प्रदेश में नर्सों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री...

हिमाचल में 70 साल के बुजुर्ग ने उगाई भांग, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नष्ट किए 1240 पौधे

हिमखबर डेस्क शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार और...