नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में युवक हिरासत में

--Advertisement--

Image

देहरा, मनु

रविवार को पुलिस थाना देहरा में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मुकद्दमा दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार बच्ची के परिजनों ने पुलिस थाना देहरा में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि शनिवार शाम के समय एक 25 वर्षीय युवक उनकी 13 वर्षीय बेटी का अपहरण कर उसे कहीं ले गया।

पुलिस ने अपहरण का मुकद्दमा दर्ज कर नाबालिग लड़की को ढूंढ निकाला व उसके बयान कलमबद्ध किए। जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय बच्ची ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उक्त युवक उसे बहला फुसला कहीं ले गया था। आरोपी युवक शादीशुदा बताया जा रहा है।

डी.एस.पी. देहरा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस नाबालिग लड़की का मेडिकल करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...